Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -24-Mar-2023 शक्ति पर्व

शीर्षक- शक्ति पर्व
सजे त्योहार नवरात्री ,  मात दुर्गा  शक्ति पर्व।
उपासना अर्चक करते , बढ़ता मानुष में कर्व।।

 सजे द्वार जगदंबे का , मिलकर पूजे दिन रात।
जग में शक्ति पर्व छाया, मिले हृदय को सौगात।।

अर्ध चंद्र मस्तक शोभे, रंग लगे स्वर्ण शरीर।
दस हस्त सिंह सवार मां, बैठी लेकर शमशीर।।

शक्ति पर्व  उमंग देता, मन में भरता है  आस।
बढ़े सदा मानव श्रद्धा , होता जग में  उल्लास।।


मनस वचन कर्म विधान, करो मात का जगरात।
धूप दीप नैवेद्य चढ़े, अखंड ज्योती दिन-रात।।

सुर्ख गोट ओढे माता, वाहन होता वनराज।
धवल रश्मि चमक रही हो, मां का सजता सरताज।।

शक्ति स्वरूपा जगत जननी, मिटे जगत का संताप।
जननी  भरे सदा झोली,  मानुष गाते आलाप।।
लेखिका
प्रियंका भूतड़ा प्रिया

   16
7 Comments

Gunjan Kamal

25-Mar-2023 09:00 AM

बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति 👌🙏🏻

Reply

Swati chourasia

25-Mar-2023 07:47 AM

बहुत ही खूबसूरत रचना 👌

Reply

Abhinav ji

25-Mar-2023 07:35 AM

Very nice 👌

Reply